AIIMS B.Sc Nursing Admit Card 2024: एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी,ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | June 4, 2024 | 10:57 AM IST | 1 min read
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जो भारत के कई राज्यों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की तरफ से एम्स बीएससी नर्सिंग 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जारी कर दिया है। एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण आईडी, आरयूसी कोड और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स नर्सिंग 2024 परीक्षा तिथि
एम्स नर्सिंग परीक्षा तिथि 2024 को पुनर्निर्धारित किया गया है। एम्स बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) परीक्षा अब 8 और 9 जून, 2024 को और एम्स बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) 6 जुलाई, 2024 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एम्स नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एम्स संस्थानों में 1046 बीएससी (एच), 50 पोस्ट-बेसिक और एमएससी नर्सिंग के लिए स्वीकृत सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एम्स, दिल्ली बीएससी (ऑनर्स), बीएससी पोस्ट बेसिक तथा एमएससी पाठ्यक्रमों के लिए नर्सिंग परीक्षा आयोजित करता है।
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जो भारत के कई राज्यों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एम्स दिल्ली बीएससी नर्सिंग और पोस्ट-बेसिक नर्सिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा।
एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का विवरण, आवंटित नर्सिंग परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा दिन का कार्यक्रम और अन्य दिशानिर्देश शामिल हैं। उम्मीदवार एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2024 के बिना प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
AIIMS B.Sc Nursing Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण आईडी, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन यूनीक कोड और कैप्चा का उपयोग करके लॉगिन करें।
- एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- एम्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एम्स नर्सिंग एडमिट कार्ड 2024 में डिटेल चेक करें।
- एम्स बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार