Trusted Source Image

BITSAT Session 1 Result 2024: बिटसैट सत्र-1 परिणाम आज होगा जारी, टाई ब्रेक्रिंग नियम और लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | June 4, 2024 | 08:48 AM IST | 2 mins read

बिटसैट 2024 सत्र-1 परीक्षा बिट्स पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित परिसरों में पेश किए जाने वाले कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

बिटसैट पिलानी 2024 रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिटसैट पिलानी 2024 रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी आज यानी 4 जून को सत्र-1 के लिए बिट्स प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 घोषित करेगा। बिटसैट चरण-1 परीक्षा 2024 में उपस्थित छात्र बिट्स पिलानी की वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिटसैट 2024 रिजल्ट देख सकेंगे।

BITSAT 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। बिटसैट एग्जाम 2024 में सफल उम्मीदवार BITSAT 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

बिटसैट सत्र-1 2024 प्रवेश परीक्षा 20 मई से 24 मई तक आयोजित की गई थी। हालाँकि, 28 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए वैध कारणों से परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए एक अतिरिक्त BITSAT परीक्षा स्लॉट आरक्षित किया गया था।

Also readICSE, ISC 2024 Rechecking Result: आईसीएसई, आईएससी रीचेक परिणाम cisce.org पर जारी, ऐसे करें चेक

BITSAT 2024 Result: टाई ब्रेकिंग नियम

बिटसैट स्कोर में दो या दो से अधिक समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया जाएगा:

  • गणित, जीव विज्ञान में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक मिलेगी।
  • इसके बाद, भौतिकी में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक दी जाएगी।
  • यदि फिर भी बराबरी बनी रहती है तो, रसायन विज्ञान में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक मिलेगी।
  • इसके बाद भी बराबरी बनी रहती है, तो कक्षा 12वीं में प्राप्त पीसीबी, पीसीएम अंकों का उपयोग बराबरी को हल करने के लिए किया जाएगा।

BITS Pilani Session 2 Registration 2024: पंजीकरण शुरू

बिट्स पिलानी सत्र-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैंडिडेट अंतिम तिथि 8 जून तक बिट्स पिलानी चरण-2 आवेदन पत्र भर सकते हैं। BITSAT 2024 सत्र-2 का आयोजन 24 जून से 28 जून तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बिट्स 2024 डायरेक्ट एडमिशन (बोर्ड टॉपर्स) के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 25 जून तय की गई है। BITSAT 2024 के दोनों सत्रों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम स्कोर के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications