AIBE 21 Final Answer Key 2026: एआईबीई 21 की फाइनल आंसर-की आज जारी होने की संभावना, जानें कब आएगा रिजल्ट?
Saurabh Pandey | July 10, 2026 | 09:41 AM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 21 की फाइनल आंसर-की आज जारी किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद 15 से 18 जुलाई के बीच परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 की फाइनल आंसर-की आज जारी किए जाने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक पोर्टल allindiabarexamination.com पर जाकर सभी सेट (A, B, C और D) के लिए संशोधित आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इस फाइनल आंसर-की में उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद जरूरी बदलाव किए गए हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
AIBE 21 फाइनल आंसर की 2026 को देखने और डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार आंसर की और AIBE 21 का रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
एआईबीई ने 10 जून को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को अंतरिम उत्तर कुंजी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और 17 जून (रात 11:59 बजे) तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच की गई और फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
AIBE 21 Answer Key 2026: फाइनल आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर "AIBE XXI Final Answer Key 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सेट-वाइज (Set A, B, C, D) एक कंबाइंड पीडीएफ खुल जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।
AIBE XXI Result 2026: कब आएगा रिजल्ट?
एआईबीई 21वीं परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद, AIBE 21 के परिणाम 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। इस परीक्षा को पास करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर उम्मीदवारों को 'प्रमाण पत्र' यानी सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाता है। भारत की अदालतों और ट्रिब्यूनल में वकालत करने के लिए यह सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
AIBE 21 परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। यदि समीक्षा के दौरान किसी गलत प्रश्न को हटाया जाता है, तो कुल अंकों का मूल्यांकन उसी के अनुसार एडजस्ट किया जाएगा।
प्रयासों की संख्या पर सीमा तय नहीं
बीसीआई ने एआईबीई परीक्षा में शामिल होने के प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की है। उम्मीदवार तब तक AIBE परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा दे सकते हैं, जब तक कि वे इसमें सफल न हो जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार