AIBE 19 Results 2025: ऑल इंडिया बार परीक्षा 19 का रिजल्ट कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 04:46 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 19 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से जल्द ही ऑल इंडिया बार परीक्षा 19 के नतीजे (AIBE 19 Results 2025) घोषित किए जाएंगे। बीसीआई की घोषणा के बाद एआईबीई 19 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई 19 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। AIBE 19 लिखित परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। बीसीआई ने 6 मार्च को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 19 फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी 2025 से कुल 28 प्रश्न वापस लिए हैं। एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह मानदंड 40 प्रतिशत है।
Also read AIBE 19 Final Answer Key 2025: एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी, बीसीआई ने 28 प्रश्न लिए वापस
AIBE 19 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति जैसे विवरणों का जांच कर सकते हैं। एआईबीई 19 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि एआईबीई 19 परीक्षा 2025 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
एआईबीई 19 परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद वे भारतीय अदालतों में वकालत शुरू कर सकते हैं। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
AIBE 19 Results 2025 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईबीई 19 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- ‘AIBE 19 रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- AIBE 19 परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए AIBE 19 परिणाम 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल