AIBE 19 Final Answer Key 2025: एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी, बीसीआई ने 28 प्रश्न लिए वापस
Abhay Pratap Singh | March 6, 2025 | 09:35 PM IST | 2 mins read
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा AIBE 19 फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 19 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज यानी 6 मार्च को एआईबीई 19 फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। ऑल इंडिया बार एग्जाम 19 में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से aibe 19 फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
बीसीआई ने एआईबीई 19 अंतिम उत्तर कुंजी 2024 से कुल 28 प्रश्न वापस ले लिए हैं। ये बदलाव परीक्षा के कई प्रश्न सेटों को प्रभावित करते हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा aibe 19 फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 19 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। AIBE 19 परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।
AIBE 19 परीक्षा 2024 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की 28 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 10 जनवरी, 2025 तक का समय दिया गया था। संशोधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों की विस्तृत समीक्षा के बाद जारी की गई है।
नोटिस के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया AIBE 19 रिजल्ट 2025 की पुनः जांच की अनुमति देगा। एआईबीई 19 ओएमआर पुनः जांच प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को एआईबीई 19 रीचेकिंग फीस के रूप में 200 रुपए का शुल्क देना होगा। ऑफलाइन मोड के माध्यम से प्राप्त अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
बीसीआई के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 45% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 40% है। उम्मीदवार आगे की प्रक्रियाओं के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।
AIBE 19 Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एआईबीई 19 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- “AIBE XIX फाइनल आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।
- अब, एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन होगी।
- कैंडिडेट aibe फाइनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच