AIAPGET Result 2026: ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी, विषयवार टॉपर्स लिस्ट जानें

Saurabh Pandey | September 19, 2026 | 07:49 AM IST | 1 min read

ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी परीक्षा का रिजल्ट एनटीए ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही विषयवार टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

AIAPGET परीक्षा 22 अगस्त 2026 को 104 शहरों के 205 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध और यूनानी के लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 को 51,482 उम्मीदवारों के लिए और 1 सितंबर 2026 को 49 उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया गया।

AIAPGET Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।
  2. अब "AIAPGET 2026 Scorecard" विकल्प चुनें।
  3. अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अंत में स्क्रीन पर दिखे रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और आगे काउंसलिंग के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।

AIAPGET Result 2026: विषय वार टॉपर्स विवरण

पाठ्यक्रम
आवेदन संख्या
नाम
लिंग
वर्ग
अधिकतम अंक
प्राप्त अंक
पर्सेंटाइल
आयुर्वेद
264010042132
विनोद
पुरुष
ओबीसी-एनसीएल (सेंट्रल लिस्ट)
480
390
99.9972097
होम्योपैथी
264010003768
अय्यामोलिया अक्षया
महिला
सामान्य
480
417
99.9906042
सिद्ध
264010029924
अन्नैमैरी ए
महिला
ओबीसी-एनसीएल (सेंट्रल लिस्ट)
480
319
99.8637602
यूनानी
264010002875
अब्दुल मुगनी
पुरुष
जनरल-ईडब्ल्यूएस
480
359
99.9622499

Also read UPPSC PCS Interview 2025: यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 28 सितंबर से शुरू, एडमिट कार्ड डेट जानें

AIAPGET Result 2026: काउंसलिंग विवरण

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में ऑल इंडिया कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी। वहीं, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) की निर्धारित काउंसलिंग अथॉरिटीज, उम्मीदवार की AIAPGET 2026 मेरिट, विषय की पसंद और पात्रता मानदंडों, दिशानिर्देशों, निवास संबंधी मानदंडों, लागू आरक्षण नीतियों आदि के आधार पर राज्य/UT कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित करेंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]