AIAPGET 2026 City Intimation Slip: ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी सिटी स्लिप exams.nta.nic.in/aiapget पर जारी
Saurabh Pandey | August 14, 2026 | 08:34 AM IST | 1 min read
एनटीए ने ऑल इंडिया आयुष पीजीईटी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाकर अपनी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप सिर्फ उम्मीदवारों को परीक्षा वाले शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना अलॉट किया गया शहर देखना होगा और परीक्षा से पहले यात्रा की जरूरी व्यवस्था करनी होगी।
AIAPGET 2026 Advance City Intimation Slip: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- एआईएपीजीईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “AIAPGET 2026 Advance City Intimation Slip” पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- अब सिटी स्लिप पर दिए गए परीक्षा शहर को देखें।
- अंत में एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करके सेव कर लें।
AIAPGET 2026: परीक्षा तिथि
एनटीए की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी से, आयुष मंत्रालय और NCISM/NCM की ओर से आयोजित की जा रही है।
AIAPGET 2026 City Intimation Slip: एनटीए हेल्पडेस्क नंबर
अगर किसी उम्मीदवार को एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या उसे देखने में कोई परेशानी होती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। एमसीसी द्वारा जारी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम