Trusted Source Image

RRB JE Notification 2026: आरआरबी ने जेई समेत 4,098 पदों के लिए जारी की अधिसूचना, कल से शुरू होंगे आवेदन

Santosh Kumar | August 13, 2026 | 08:39 PM IST | 1 min read

आरआरबी जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले, अपने आधार को नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स के साथ अपडेट करना अनिवार्य है।

आरआरबी जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
आरआरबी जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत कुल 4,098 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर भर्ती सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (सीईएन) नंबर 04/2026 के तहत की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। ये पद पे लेवल 6 के अंतर्गत आते हैं और इनकी शुरुआती सैलरी ₹35,400 प्रति माह है। 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए।

जेई भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक सीईएन 04/2026 अधिसूचना में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान आधार का उपयोग करके अपनी जानकारी की पुष्टि करें।

Also readRRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू, नई वेबसाइट भी लॉन्च

जारी अधिसूचना के अनुसार, आधार के जरिए सफल वेरिफिकेशन के लिए, आधार रिकॉर्ड में नाम और जन्म की तारीख का 100% मिलान क्लास 10 के पास सर्टिफिकेट पर दिए गए पूरे नाम और जन्म की तारीख से होना चाहिए।

इसी तरह, ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आधार को नवीनतम फोटो और नवीनतम बायोमेट्रिक्स के साथ अपडेट करना आवश्यक है। बोर्ड द्वारा विस्तृत अधिसूचना सभी आरआरबी वेबसाइटों पर प्रकाशित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications