AFCAT 2 Notification 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2 नोटिफिकेशन जारी, 20 मई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read
भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए जुलाई 2027 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए AFCAT 2 अधिसूचना 2026 जारी कर दी गई है।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 (AFCAT) 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) पदों के लिए इच्छुक और पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार 20 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 जून 2026 तक है।
फ्लाइंग ब्रांच- 1 जुलाई 2027 को आयु सीमा 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए, यानी 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। डीजीसीए द्वारा जारी वैलिड और वर्तमान कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष तक बढ़ाई की जा सकती है।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) ब्रांच - सभी ग्राउंड ड्यूटी ब्रांचों के लिए एएफसीएटी के माध्यम से और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) ब्रांच के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (जीएटी) स्कोर के माध्यम से प्रवेश- 1 जुलाई 2027 को आयु सीमा 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए, यानी 2 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।
AFCAT-2 Application Fees: आवेदन शुल्क
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-2 के लिए आवेदन शुल्क आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी कैटेगरीज के उम्मीदवारों को 550 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
Afcat 2 2026 Recruitment: चयन प्रक्रिया
एएफकैट 2 चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। पहला चरण AFCAT लिखित परीक्षा है, जिसे उम्मीदवारों को अगले चरणों में जाने के लिए उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण AFSB स्टेज 1 है, जिसमें OIR टेस्ट, चित्र बोध और चर्चा परीक्षा (Picture Perception and Discussion Test) शामिल हैं। इस चरण को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण यानी स्टेज 2 में पहुंचते हैं, जहां उन्हें साइकोलॉजी टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू पास करना होता है।
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वालों को कंप्यूटराइज्ड पायलट सिलेक्शन सिस्टम टेस्ट भी देना होगा। इन सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा होती है और फिर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।
Afcat 2 2026 Recruitment: वेतनमान
|
रैंक (Rank)
|
वेतनमान (Pay Scale)
|
स्तर (Level)
|
सैन्य सेवा वेतन (MSP)
|
|
फ्लाइंग ऑफिसर
|
56,100 से 1,77,500 रुपये
|
लेवल 10
|
15,500 रुपये
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा