AEEE Registration 2025: बीटेक प्रवेश के लिए एईईई रजिस्ट्रेशन aeee.amrita.edu पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | October 22, 2024 | 01:03 PM IST | 2 mins read
अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग 2025 के लिए कैंडिडेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (अमृता यूनिवर्सिटी) ने अपने विभिन्न परिसरों में पेश किए जाने वाले बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अमृता प्रवेश परीक्षा - इंजीनियरिंग 2025 (AEEE 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aeee.amrita.edu पर जाकर एईईई 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
अमृता विश्वविद्यालय AEEE इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा दो चरणों जनवरी और अप्रैल में आयोजित करेगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, एईईई चरण 1 पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। जेईई मेन (JEE Main) या AEEE 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को अमृता यूनिवर्सिटी में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “चरण 1 में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 7 जनवरी को या उससे पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण कराना होगा। निर्धारित तिथि पर या उससे पहले स्लॉट बुक करना और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। AEEE में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।”
नवीनतम अपडेट के अनुसार, चरण 1 परीक्षा जनवरी 2025 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, AEEE चरण 2 एग्जाम का आयोजन मई 2025 में किया जा सकता है। अमृता एंट्रेंस एग्जाम इंजीनियरिंग 2025 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को AEEE पात्रता मानदंड की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए।
AEEE Last Date to Apply 2025 -
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध है। AEEE पाठ्यक्रम में 3 प्रमुख विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर आधिकारिक पाठ्यक्रम भी देख सकते हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
AEEE Registration 2025 Date -
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10, 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में न्यूनतम कुल अंक 60% और प्रत्येक में 55% अंक हो। 1 जुलाई 2004 से 30 जून 2009 तक जन्में कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये है।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Exam Live: जानें कब शुरू होगा जेईई मेन रजिस्ट्रेशन? आवेदन शुल्क, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस विवरण
NTA ने JEE Main 2025 के लिए सभी विषयों के सेक्शन B में वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए गए हैं। यह संशोधन पेपर 1 (BE/BTech) और पेपर 2 (BArch/BPlanning) दोनों पर लागू होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार