AEEE Phase 2 Admit Card 2024: अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा चरण-2 के लिए एडमिट कार्ड amrita.edu पर जारी
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 03:24 PM IST | 2 mins read
अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 चरण 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अमृता यूनिवर्सिटी ने अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा चरण-2 (एईईई 2024) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amrita.edu पर जाकर एईईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
अमृता इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 चरण 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, AEEE 2024 चरण 2 की परीक्षाएं 2 मई से 12 मई तक आयोजित की जाएंगी।
बता दें कि प्राधिकरण ने 16 जनवरी से 22 जनवरी तक एईईई 2024 चरण 1 परीक्षा आयोजित की। बी.टेक प्रवेश के लिए एईईई काउंसलिंग प्रक्रिया जून में आयोजित होने की उम्मीद है। AEEE 2024 चरण 2 एडमिट कार्ड पहले 29 अप्रैल को जारी होने वाला था। हालांकि, बाद में घोषणा की गई कि एडमिट कार्ड आज यानी 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
AEEE Phase 2 Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 2 के लिए एईईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट amrita.edu पर जाना होगा।
- होमपेज पर AEEE Phase 2 Admit Card 2024 लिंक खोजें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एईईई 2024 एडमिट कार्ड चरण 2 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
AEEE Phase 2 Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
AEEE 2024 परीक्षा का दूसरा चरण 3 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। एईईई चरण 2 परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल 300 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र चार खंडों भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में विभाजित है।
एईईई चरण-2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को तीन अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी