गुजरात में डेढ़ हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे, बजट सत्र में उठा मुद्दा
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 06:46 PM IST | 1 min read
वर्ष 2022 में गुजरात राज्य में 700 प्राथमिक विद्यालयों में सिर्फ एक शिक्षक की तैनाती थी। शिक्षा मंत्री ने जल्द से जल्द रिक्त पद भरने का आश्वासन दिया है।
नई दिल्ली: गुजरात सरकार ने बजट सत्र के दौरान बताया कि राज्य में 1606 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर सिर्फ एक शिक्षक की तैनाती है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. कुबेर सिंह डिंडोर ने विधानसभा में कहा कि पिछले 2 सालों में शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे विद्यालयों में बढ़ोतरी हुई है।
मंत्री डिंडोर ने कहा कि अपनी पसंद के स्थानों पर स्थानांतरण के चलते प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखी गई है। विद्यालयों में जल्द से जल्द रिक्त पद भरे जाएंगे, राज्य में 32,000 से अधिक सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं ।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि छात्रों को परेशानी न हो और इन उपायों में ज्ञानसहायकों या संविदा प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षक स्थानांतरण शिविर आयोजित करना शामिल है। दिसंबर 2023 तक गुजरात में 1,606 प्राथमिक विद्यालय सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे थे।
कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने सदन कहा कि राज्य सरकार के आश्वासन के बावजूद दो वर्षों में एक शिक्षक के साथ संचालित होने वाले प्राथमिक विद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने मार्च 2022 में सदन को बताया था कि लगभग 700 स्कूल सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे थे।
शिक्षा मंत्रा कुंबेर ने विधानसभा में बताया कि 1,606 विद्यालयों में से 20 में पांच से कम छात्र हैं, 86 स्कूलों में पांच से दस छात्र हैं, 316 स्कूलों में 11 से 20 छात्र हैं, 419 प्राथमिक विद्यालयों में 21 से 30 छात्र हैं। वहीं, 694 स्कूलों में 31 से 60 छात्र हैं, जबकि 71 स्कूलों में 61 से अधिक छात्र हैं।
बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कांग्रेस विधायक किरीट पटेल, गेनीबेन ठाकोर और तुषार चौधरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जाएंगे कहने की जगह, रिक्त पदों को भरने के लिए समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी