सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल (पूर्व में ट्विटर) @cbseindia29 को लोगों को फॉलो करने की सलाह दी है।
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 05:31 PM IST
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने नाम से बने फर्जी अकाउंट की लिस्ट आज यानी 12 फरवरी 2024 को जारी की है। सीबीएसई ने 30 फेक ‘एक्स’ हैंडल की सूची सार्वजनिक करते हुए उनपर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीबीएसई ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों को सावधान करते हुए बोर्ड से संबंधित सत्यापित और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एक्स हैंडल @cbseindia29 को फॉलो करने की सलाह दी है। जांच के दौरान सीबीएसई के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट की जानकारी सामने आई है।
सीबीएसई ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सीबीएसई इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी शैली में सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करके किसी अन्य स्रोत द्वारा दी गई किसी भी जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि संज्ञान में आया है कि निम्नलिखित अकाउंट सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर आम जनता को गुमराह करने के लिए सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करते पाए गए हैं।
नीचे दिए गए एक्स साइट पर बने फर्जी अकाउंट को उम्मीदवार अनफॉलो या रिपोर्ट कर सकते हैं:
User name | Handle |
---|---|
CBSE HQ | @Cbse_official |
CBSE | @cbseboard |
CBSE BOARD INDIA | @KVIDALAYA |
CBSE NEWS | @CBSENEWSINDIA |
CBSE | @CBSEWorld |
CBSE Updates | @CBSEUpdates |
CBSE Results | @CBSE_Results |
CBSE Library | @cbseLibrary |
CBSE Portal | @cbseportal |
CBSE Results | @cbseexamresults |
CBSE Guide | @cbse_guide |
CBSE (Central Board of Secondary Education) | @pariksaguru |
CBSE queries are solved | @CBSE_HQ |
CBSE NEWS | cbse_news |
CBSE Updates | @cbse_updates |
CBSE Exam Time Table | @CbscExam |
CBSE Board Results | @getcbseresults |
CBSE Exams Reports | @cbsecancelexams |
CBSE Campus | @cbsecampus |
CBSE News Alert | @CBSENewsAlert |
CBSE | @cbse_nic_in |
CBSE | @CBSEExams |
CBSE Board Result | @cbse2017result |
CBSE | @CBSEINDIA |
CBSE Zone | @cbsezone |
CBSE UGC NET | @CbseUgcNET |
CTET CBSE | @ctetcbse |
Online CBSE | @onlinecbse |
CBSE Result | @cbse_result |
CBSE HQ | @cbsehq2016 |