Winter Holidays 2024-25: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश का ऐलान
Abhay Pratap Singh | December 23, 2024 | 07:45 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतकालीन अवकाश के दौरान 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही सर्दी को दखते हुए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित अन्य राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान प्रत्येक राज्य के स्कूल एक निश्चित अवधि के लिए बंद रहेंगे। ये छुट्टियां छात्रों और उनके अभिभावकों को सर्दियों के दौरान काफी राहत प्रदान करती हैं।
दिल्ली में शीतकालीन अवकाश -
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतकालीन अवकाश के दौरान 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, क्रिसमस के दिन (25 दिसंबर) को भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा, खराब मौसम की स्थिति के आधार पर भी छुट्टियों की घोषणा की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश -
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आमतौर पर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शीतकालीन अवकाश होता है। उम्मीदवार जताई गई है कि, यूपी में 25 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, यूपी में अभी तक आधिकारिकतौर पर शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं की गई है।
राजस्थान में शीतकालीन अवकाश -
राजस्थान में 24 दिसंबर से शीत लहर की तीव्रता में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है। इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक पंचांग के अनुसार निर्णय लिया है कि इस वर्ष का शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा।
हरियाणा में शीतकालीन अवकाश -
हरियाणा राज्य में पिछले साल की तरह इस साल भी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहने की संभावना है। राज्य सरकार जल्द ही 2024 के लिए शीतकालीन छुट्टियों की तिथियां घोषित करेगा। हालांकि, हरियाणा सरकार ने अभी तक शीतकालीन अवकाश पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
बिहार में शीतकालीन अवकाश -
बिहार राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। बता दें कि, शीतकालीन अवकाश भारत के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की तिथियों में आती हैं। ये तिथियां मौसम और होने वाले किसी भी बदलाव पर निर्भर करती हैं।
अन्य राज्यों में शीतकालीन अवकाश -
- पंजाब - पंजाब शिक्षा विभाग ने पहले ही राज्य के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।
- जम्मू-कश्मीर - जम्मू & कश्मीर में 10 दिसंबर को 5वीं तक की कक्षाओं के लिए और 16 दिसंबर को 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 28 फरवरी तक चलेगा।
अगली खबर
]शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को खत्म किया
‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ में कहा गया कि अगर छात्र दोबारा परीक्षा पास करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा और स्कूल कक्षा 8 तक छात्रों को निष्कासित नहीं करेगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल