Abhay Pratap Singh | May 3, 2024 | 02:32 PM IST | 1 min read
डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड माध्यमिक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएमई) ने आज यानी 3 मई को पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। हाई मदरसा (एचएम), आलिम और फाजिल परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर WBBME रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
डब्ल्यूबी मदरसा बोर्ड माध्यमिक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, छात्र एसएमएस और ऐप के माध्यम से भी पश्चिम बंगाल मदरसा माध्यमिक रिजल्ट 2024 ऑनलाइन देख सकते हैं।
डब्ल्यूबीबीएमई रिजल्ट 2024 में छात्रों के महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक, प्राप्त डिवीजन और योग्यता स्थिति शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल मदरसा परिणाम 2024 में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्रों को परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन द्वारा हाई मदरसा, आलिम और फाजिल की परीक्षाएं 1 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। किसी भी प्रश्न के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 033 - 2265 3128 पर और ईमेल आईडी wbbme2011@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
डब्ल्यूबीबीएमई परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
छात्र नीचे दी गई सारणी में मार्कशीट में दिए गए संक्षिप्त विवरण का मतलब देख सकते हैं:
संक्षिप्त | विवरण |
---|---|
P | पास |
FABS | पूर्ण अनुपस्थित |
HM | हाई मदरसा |
X | असंतोषजनक |
FZ | फाजिल |
ENC | नामांकन रद्द |
AL | आलिम |
C | कंपार्टमेंटल |
CLSC | भाषा विज्ञान में कंपार्टमेंटल (लैंग्वेज साइंस) |
CSC | विज्ञान में कंपार्टमेंटल (साइंस) |