WBBSE 10th Result 2024 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम wbresults.nic.in पर जारी, 86.31% छात्र पास
Santosh Kumar | May 2, 2024 | 09:11 AM IST | 2 mins read
WBBSE 10th Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डबल्यूबीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। डब्ल्यूबीबीएसई के सचिव सुब्रतो घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट का ऐलान किया है।
WBBSE 10th Result 2024 की जांच करने के लिए, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के 80 दिनों के भीतर कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
इस साल कुल 9,12,598 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल थीं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में 7,64,252 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस साल लड़कों की तुलना में 25.59% ज्यादा लड़कियां शामिल हुईं।
WB Secondary Result 2024: उत्तीर्ण प्रतिशत
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तरह ही रहा है। छात्र पिछले 5 वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे देख सकते हैं-
2024- 86.31%
2023- 86.15%
2022- 86.60%
2021- 100%
2020- 86.34%
Also read WBBSE 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम जारी, इन वेबसाइटों पर नतीजे
WB Madhyamik 10th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं परिणाम 2024 आसानी से देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
- WB Madhyamik Result Link टैब पर क्लिक करें।
- वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- WBBSE Madhyamik Result 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
WBBSE 10th Result 2024 Via SMS: एसएमएस से देखें रिजल्ट
डबल्यूबीबीएसई परिणाम 2024 को एसएमएस सेवा के माध्यम से जांचा जा सकता है। डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परिणाम 2024 की घोषणा के बाद, छात्र इस प्रकार अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं-
- एसएमएस भेजने के लिए मैसेज इनबॉक्स पर जाएं।
- टाइप करें WB10 उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- इसे 56070 या 56263 नंबर पर भेज दें।
- WBBSE Result 2024 Class 10 छात्रों को मोबाइल नंबर पर संदेश के रूप में मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र