Waqf Amendment Bill 2025: संसद में वक्फ विधेयक पास होने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बढ़ाई गई सुरक्षा
Abhay Pratap Singh | April 4, 2025 | 11:46 AM IST | 2 mins read
दिल्ली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
नई दिल्ली: संसद में वक्फ विधेयक (Waqf Amendment Bill 2025) पास होने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर जैसे संवेदनशील इलाकों और जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) समेत शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार (4 मार्च, 2025) को यह जानकारी दी है।
पीटीआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कई संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने रात्रि गश्त बढ़ा दी है तथा अतिरिक्त बलों को तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी।”
संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद प्रस्तावित वक्फ (संशोधन) विधेयक को अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद यह (वक्फ विधेयक 2025) वक्फ संपत्तियों को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन करने वाला कानून बन जाएगा। इसमें गैर-मुस्लिम सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।
Waqf Amendment Bill Passed in Parliament: विपक्ष ने किया विरोध
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, “सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाजी में लाकर पास कराया, यह उचित नहीं है। इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “लोकसभा में देर रात ये बिल पास हुआ तो इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि विभिन्न दलों के विरोध के बाद भी मनमानी से ये बिल लाया गया। ये बिल किसी के लिए ठीक नहीं होगा।”
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, “भाजपा जब भी कोई नया बिल लाती है तो दरअसल वो अपनी नाकामी छुपाती है। भाजपा नोटबंदी, जीएसटी, मंदी, महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी, भुखमरी, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी समस्याएं सुलझा नहीं पा रही है, इसीलिए ध्यान भटकाने के लिए वक़्फ बिल लायी है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम