Trusted Source Image

BSER: राजस्थान में विद्यार्थियों की गतिविधियों का आंकलन करने के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार

Saurabh Pandey | April 3, 2025 | 06:17 PM IST | 2 mins read

शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सत्र के अंत में Holistic Progress Card उपलब्ध कराए जाने हैं। जो शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद प्रिंट के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे।

शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सत्र के अंत में Holistic Progress Card उपलब्ध कराए जाने हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सत्र के अंत में Holistic Progress Card उपलब्ध कराए जाने हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राज्य के विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ की जा रही गतिविधियों के ओवरऑल आंकलन के लिए Holistic Progress Card तैयार किया गया है। जो पूरे सत्र विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य एवं शैक्षिक, व्यक्तिगत एवं सामाजिक कौशलों के विकास को परिलक्षित करने का प्रतिरूप होगा।

शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों को समग्र रूप से सत्र के अंत में Holistic Progress Card उपलब्ध कराए जाने हैं। जो शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद प्रिंट के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे।

होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड का उद्देश्य

  • विद्यार्थियों के सतत् समग्र एवं व्यापक मूल्यांकन को परिलक्षित करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति को अंकों के स्थान पर ग्रेड में दर्ज करना।
  • विद्यार्थियों की प्रगति को नियमित एवं निरन्तर मॉनिटरिंग करना।
  • विद्यार्थियों की शैक्षिक व्यक्तिगत एवं सामाजिक कौशलों पर प्रगति को समेकित रूप से दर्ज करना।
  • पारिवारिक शिक्षा एवं औपचारिक शिक्षा का समन्वय स्थापित करना।
  • खेल विधि के माध्यम से पठन, लेखन, भाषा एवं संख्या ज्ञान की समझ का आंकलन करना।

HPC की विशेषताएं?

  • विद्यार्थियों के सतत एवं व्यापक मूल्याकंन का प्रतिफल है।
  • विद्यार्थियों के 360 डिग्री आयामों को सम्मिलित किया गया है।
  • अंकों के स्थान पर ग्रेड दर्ज करते हुए शैक्षिक प्रगति का आंकलन किया जाता है।

Also read RBSE Class 5th Datesheet 2025: आरबीएसई कक्षा 5वीं की डेटशीट संशोधित, 7 अप्रैल से परीक्षा, जानें टाइमटेबल

ग्रेड का विवरण

  • ग्रेड A - विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से कार्य कर पा रहा है या स्तर की दक्षता हासिल कर रहा है।
  • ग्रेड B - शिक्षक की सहायता से कार्य कर पाना या मध्यम स्तर की समझ / दक्षता होना।
  • ग्रेड C - शिक्षक की विशेष सहायता से कार्य कर पाना या आंरभिक स्तर की समझ / दक्षता होना।

HPC तैयार करने के लिए शिक्षकों को निर्देश

Holistic Progress Card शाला दर्पण पोर्टल के टैब -परिणाम- परीक्षा परिणाम प्रविष्टियां- Summative Assessment (SA) Entry में प्रारम्भ किया गया है। जिसको SA-1, SA-2, SA-3 की विद्यार्थीवार ऑनलाइन दर्ज करते हुए पूरा किया जाना है। ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद सत्र के अंत में प्रिंट, प्रमाणित कॉपी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जानी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications