Santosh Kumar | May 8, 2026 | 11:19 AM IST | 1 min read
वीआईटीईईई रैंक कार्ड में उम्मीदवार का स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Now
नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) आज, 8 मई को शाम 7 बजे वीआईटीईईई 2026 के नतीजे घोषित करने जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in या viteee.vit.ac.in पर जाकर अपना वीआईटीईईई स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑनलाइन अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
VITEEE 2027: Syllabus | Sample Papers | Chapter wise Weightage
Don't Miss: Complete Guide | Foreign Universities in India
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
वीआईटीईईई 2026 परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की गई। इस दौरान, उम्मीदवारों ने बीटेक में दाखिले के लिए विभिन्न पालियों में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा दी। रिजल्ट जारी होने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
वीआईटीईईई रैंक कार्ड में उम्मीदवार का स्कोर, अखिल भारतीय रैंक और अन्य विवरण शामिल होंगे। जो उम्मीदवार अच्छी रैंक हासिल करेंगे, वे वीआईटी के विभिन्न कैंपस जैसे वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और भोपाल में बीटेक सीट पाने के पात्र होंगे।
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन के लिए तैयार रहना चाहिए। जिन उम्मीदवारों की रैंक बेहतर होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-