Santosh Kumar | May 8, 2026 | 05:35 PM IST | 1 min read
वीआईटीईईई मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। रैंक कार्ड में कैंडिडेट के मिले हुए नंबर, परसेंटेज और ऑल इंडिया रैंक की जानकारी शामिल है।
Practice smarter with VITEEE previous year question papers to understand exam pattern, difficulty level, and improve accuracy for better rank and admission chances.
Download Ebook
नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) ने आज वीआईटीईईई 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों vit.ac.in और viteee.vit.ac.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड, अखिल भारतीय रैंक और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। नतीजों की घोषणा के साथ ही, हजार छात्रों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। वीआईटी ने सभी शिफ्टों के नतीजे एक साथ जारी किए हैं।
वीआईटीईईई 2026 परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की गई। अब, परिणामों के आधार पर, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से वीआईटीईईई रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
वीआईटीईईई मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। रैंक कार्ड में कैंडिडेट के मिले हुए नंबर, परसेंटेज और ऑल इंडिया रैंक की जानकारी है। जिन स्टूडेंट्स की रैंक अच्छी होगी, उन्हें अपनी पसंद की ब्रांच और कैंपस चुनने का मौका मिलेगा।
वीआईटीईईई 2026 में रैंक वीआईटी के विभिन्न कैंपस—वेल्लोर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और भोपाल में बीटेक सीटों के लिए बेहद अहम होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन, नतीजों की घोषणा के बाद अब शुरू होगी।
उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, विकल्पों का चयन और सीट आवंटन की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। प्रवेश पूरी तरह से योग्यता और रैंक के आधार पर दिए जाएंगे। रिजल्ट संबंधी कोई समस्या हो तो वीआईटी हेल्पलाइन से संपर्क करें।