VDO Vacancy 2024: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में वीडीओ के 2500 रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश
Santosh Kumar | September 25, 2024 | 06:15 PM IST | 1 min read
अधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के करीब 2500 पद भरे जाने हैं, इसकी नियमावली की प्रक्रिया चल रही है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग में रिक्त सभी 2500 पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वीडीओ के पदों पर पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हो चुकी है और जल्द ही विभाग को 100 से अधिक वीडीओ मिल जाएंगे। उन्होंने भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित पदों के लिए तत्काल अधियाचना भेजने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के करीब 2500 पद भरे जाने हैं, इसकी नियमावली की प्रक्रिया चल रही है। उपमुख्यमंत्री ने नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश दिए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने हाल ही में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 12 सितंबर को आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है।
Also read UPSSSC Results 2023: यूपीएसएसएससी वीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी
2018 में जारी हुई थी अधिसूचना
परिणाम में कुल 1950 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी के 1527 पदों में से 1526 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि ग्राम विकास अधिकारी के 362 पदों में से 360 और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पदों में से 64 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
आयोग ने वीडीओ के लिए आखिरी बार 30 मई 2018 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 26 अगस्त 2018 तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका दिया गया था। परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी 6 अक्टूबर को जारी की गई थी। दस्तावेज सत्यापन के बाद रिजल्ट जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल