UTET 2026: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 9 अगस्त तक बढ़ी, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | August 4, 2026 | 04:51 PM IST | 1 min read

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।

आवेदन फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फीस 11 अगस्त 2026 रात्रि 11:59 बजे तक जमा की जा सकती है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, जो उम्मीदवार पूर्व में निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने से चूक गए हैं, वे अब 9 अगस्त तक विस्तारित तिथि तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर भरकर जमा कर सकते हैं।

उत्तराखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद एप्लीकेशन फीस 11 अगस्त 2026 रात्रि 11:59 बजे तक जमा की जा सकती है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म की त्रुटियां सुधारने के लिए 12 अगस्त से 15 अगस्त तक करेक्शन विंडों ओपन की जाएगी। इस समय अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।

परिषद द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रतिकूल मौसम के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होने से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई होने की संभावना के दृष्टिगत निर्धारित अंतिम तिथि को 9 अगस्त 2026 तक विस्तारित किया जा रहा है। निर्धारित अंतिम तिथि और समय के बाद किसी भी दशा में आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UTET Application Fees 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
एक परीक्षा के लिए शुल्क
दोनों परीक्षा के लिए शुल्क
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग
600 रुपये
1000 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निःशक्त वर्ग
300 रुपये
500 रुपये

Also read UPTET Result 2026: यूपी टेट रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जल्द आने की उम्मीद; पासिंग मार्क्स और अंकन योजना जानिए

UTET Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय) का आयोजन 29 सितंबर 2026 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। यूटीईटी पेपर 1 सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा यूटीईटी पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर प्रस्तावित है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]