UTET 2025: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन ukutet.com पर शुरू, शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 12:38 PM IST | 2 mins read
यूटेट उत्तराखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए यूबीएसई द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए पेपर 1 और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए पेपर 2।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2025 है।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त है। उम्मीदवार 9 अगस्त से 12 अगस्त तक अपने आवेदन पत्रों में यदि कोई त्रुटि हुई हो तो सुधार कर सकते हैं।
UTET 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
केवल एक परीक्षा (UTET I या UTET II) के लिए शुल्क
|
दोनों परीक्षाओं (UTET I एवं UTET II) के लिए शुल्क
|
|---|---|---|
|
सामान्य / ओबीसी
|
600 रुपये
|
1000 रुपये
|
|
एससी / एसटी / दिव्यांग (पीएच)
|
300 रुपये
|
500 रुपये
|
UTET 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा अलग से नहीं भेजे जाएंगे।
UTET 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (UTET-I, II) 27 सितम्बर 2025 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक UTET-I तथा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 तक UTET-II राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रस्तावित है।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। किसी भी प्रश्न के उत्तर में माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा अवधि 2 घंटा 30 मिनट की होगी तथा प्रश्नों की संख्या 150 होगी। भाषा के प्रश्नपत्रों के अलावा अन्य प्रश्नपत्र दो भाषाओं अर्थात हिन्दी तथा अंग्रेजी में होंगे।
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी एक समय में किसी एक परीक्षा या दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकता है। दोनों (UTET I & II) स्तर की परीक्षाएं एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। यदि कोई अभ्यर्थी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की दोनों (UTET-I , II) परीक्षाओं में शामिल होना चाहता है तो इसके लिए एक ही आवेदन पत्र भरना होगा।
UTET 2025: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 60 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 40 प्रतिशत एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक (स्वयं) वर्ग के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 50 प्रतिशत होंगे।
UTET 2025: पासिंग सर्टिफिकेट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर, नैनीताल शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करेगी, जिसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या / अनुक्रमांक, प्रशिक्षण योग्यता के अतिरिक्त प्रत्येक प्रश्नपत्र में प्राप्त अंकों का विवरण अनिवार्य रूप से अंकित होगा।
UTET क्या है?
यूटेट उत्तराखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए यूबीएसई द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए पेपर 1 और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) के लिए पेपर 2।
अगली खबर
]BPSC AE Admit Card 2025: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की एडमिट कार्ड डेट घोषित, 14 जुलाई को होगा जारी
यह परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों के लिए ई-प्रवेश पत्र 14 जुलाई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल