Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल रिवाइज्ड, सीट आवंटन डेट
Saurabh Pandey | September 15, 2025 | 11:41 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-I की प्रवेशित सीट को सरेंडर/वापसी/त्यागने की अंतिम तिथि (सुरक्षा शुल्क जमा की जब्ती के बिना) 22 सितंबर 2025 तक है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को पहले राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित सीट छोडने की अनुमति नही होगी।
नई दिल्ली : हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (एकइनबीयूएमयू) के द्वारा एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए उत्तराखंड नीट 2025 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित कर रहा है। उत्तराखंड नीट काउंसलिंग प्रवेश के लिए दूसरे राउंड के पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 10 से 22 सितंबर, 2025 तक की जा सकती है। उत्तराखंड नीट एडमिशन के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम 25 सितंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा।
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-I की प्रवेशित सीट को सरेंडर/वापसी/त्यागने की अंतिम तिथि (सुरक्षा शुल्क जमा की जब्ती के बिना) 22 सितंबर 2025 तक है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को पहले राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित सीट छोडने की अनुमति नही होगी।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन डेट
उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड के लिए डाटा प्रोसेसिंग 23 से 24 सितंबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा 25 सितंबर 2025 को की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 की काउंसलिंग में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है।
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: सीटों की संख्या
- एमबीबीएस (सरकारी + निजी) - 84 + 261 = 345 सीटें
- बीडीएस (निजी) - 95 सीटें
- कुल योग (एमबीबीएस + बीडीएस) - 440 सीटें
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए राउंड I, II और III ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 6,500 रुपये है। जबकि सिक्योरिटी मनी इस प्रकार है-
- सरकारी कॉलेजों के लिए -10,000 रुपये (केवल उत्तराखंड के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5,000 रुपये)
- निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए - सभी श्रेणियों के लिए 1,00,000 रुपये
- निजी डेंटल कॉलेजों के लिए - 100000 रुपये
Also read NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, 17 सितंबर को राउंड 2 सीट आवंटन
Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज
- आवंटन पत्र की प्रति
- केंद्रीकृत एडवांस्ड ट्यूशन फीस के भुगतान का प्रमाण
- आयु प्रमाण के लिए हाई स्कूल (10वीं) सर्टिफिकेट।
- इंटरमीडिएट (10+2) सर्टिफिकेट।
- इंटरमीडिएट (10+2) मार्कशीट।
- नीट यूजी 2025 प्रवेश पत्र (एनटीए द्वारा जारी)
- नीट यूजी 2025 रिजल्ट/रैंक पत्र (एनटीए द्वारा जारी)
- आरक्षित श्रेणी का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
- उप-श्रेणी का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)। (केवल उत्तराखंड के मूल निवासी/स्थायी निवासी के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र (केवल उत्तराखंड के उम्मीदवारों के लिए)
- वैध पहचान प्रमाण (अधिमानतः आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस, आदि)
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 अलॉटमेंट के लिए एनआरआई कोटा की प्रोविजनल सूची जारी
नोटिस के अनुसार, सभी आवश्यक मूल दस्तावेज (एनआरआई स्थिति का प्रमाण, संबंध प्रमाण पत्र, आदि) आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जमा करना होगा, यदि दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो कॉलेज सीट आवंटन रद्द कर सकता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम