Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन, 15 सितंबर तक चॉइस फिलिंग का मौका

Saurabh Pandey | September 13, 2025 | 05:46 PM IST | 2 mins read

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के तहत जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उनका डाटा का वेरिफिकेशन आवंटित कॉलेजों द्वारा 26 और 27 सितबर 2025 को किया जाएगा।

Back

NEET 2026 Free Mock Test with Solutions

Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.

Download EBook
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 का संशोधित कार्यक्रम एमसीसी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 का संशोधित कार्यक्रम एमसीसी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की समय सीमा 15 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजे तक बढ़ा दी गई है, जबकि विकल्प लॉक करने की सुविधा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 15 सितंबर 2025 को सुबह 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट प्रोसेसिंग 15 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन 17 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर नीट यूजी काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
  4. अब सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
  5. नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  6. नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NEET UG Counselling 2025: राउंड 2 डाटा वेरिफिकेशन

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के तहत जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उनका डाटा का वेरिफिकेशन आवंटित कॉलेजों द्वारा 26 और 27 सितबर 2025 को किया जाएगा।

NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथियां
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
27 सितंबर से 28 सितंबर 2025
पंजीकरण / भुगतान
27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक )
भुगतान सुविधा 5 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध होगी।
विकल्प भरना / लॉक करना
30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक)
विकल्प लॉक करने की सुविधा
5 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे से रात्रि 11:55 बजे तक
सीट आवंटन की प्रक्रिया
6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2025
सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि
8 अक्टूबर 2025
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग की डेट
9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025
संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन (जिन्होंने जॉइन किया)
18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025

Also read Haryana NEET UG Counselling 2025: हरियाणा नीट राउंड 2 शेड्यूल जारी, आवेदन आज से शुरू, जानें फीस, सीट आवंटन डेट

NEET UG Counselling 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल

प्रक्रिया का नाम
तिथि / समय
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
21 अक्टूबर 2025
पंजीकरण / भुगतान
22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
भुगतान सुविधा 26 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध होगी।
विकल्प भरना / लॉक करना
22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक)
विकल्प लॉक करने की सुविधा
26 अक्टूबर 2025 को शाम 4 बजे से रात्रि 11:55 बजे तक
सीट आवंटन की प्रक्रिया
27 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025
सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि
29 अक्टूबर 2025
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग डेट
30 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2025
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications