JEEP 2025 Counselling: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग डेट्स घोषित, राउंड 1 रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग 25 जून से
Santosh Kumar | June 23, 2025 | 01:03 PM IST | 1 min read
यूके पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ रैंक कार्ड के रूप में उपलब्ध है। जीप 2025 रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया।
नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (यूबीटीईआर) ने जेईईपी 2025 काउंसलिंग की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उत्तराखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग विंडो 25 जून से खुली रहेगी। छात्र इस समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ubter.in पर लॉग इन करके जीप 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
यूके पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ रैंक कार्ड के रूप में उपलब्ध है। प्राधिकरण ने उत्तराखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा 8 जून, 2025 को आयोजित की थी। जीप 2025 रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया।
JEEP 2025 Counselling: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग
जारी कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईईपी-2025) में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी ही ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। प्रथम चरण के लिए पंजीकरण एवं विकल्प भरने की तिथि 25 जून से 28 जून 2025 तक है।
इसके बाद संस्थान/ब्रांच आवंटन की तिथि 2 जुलाई 2025 है। चयनित छात्रों को 3 से 11 जुलाई 2025 तक रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक चलेगी।
UK Polytechnic Counselling 2025: जीप 2025 हेल्पडेस्क नंबर
संस्थान/ब्रांच आवंटन की तिथि 23 जुलाई 2025 है। इसमें चयनित छात्रों को 25 से 31 जुलाई 2025 तक रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ubter.in और admissions.ubterjeep.co.in पर जारी नोटिस देख सकते हैं।
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक 2025 काउंसलिंग या प्रवेश से संबंधित किसी भी समस्या के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबरों (7456962568 & 7579090518) पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल (jeep.ubte@gmail.com) कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEECUP Result 2025 (Out) Live: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप रिजल्ट जारी; काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, कटऑफ जानें
जेईईसीयूपी 2025 रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किया जाना था, लेकिन अब इसमें देरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा