Agniveer Free Training: उत्तराखंड सरकार अग्निवीर बनने के इच्छुक युवक-युवतियों को देगी निःशुल्क प्रशिक्षण
Press Trust of India | October 24, 2025 | 07:32 AM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा को देखते हुए सरकार अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि युवा अग्निवीर के जरिए सेना को अपनी सेवाएं दे सकें।
देहरादून: उत्तराखंड सरकार सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक-युवतियों को भर्ती पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण देगी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर ली है तथा यह प्रशिक्षण राज्य के सभी 13 जिलों में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों विभाग को युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे ताकि वे उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा के अनुसार सेना में अपना करियर बना सकें। अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक-युवतियों के लिए उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना अथवा राज्य में किसी संस्थान में अध्ययनरत या सेवारत होना अनिवार्य है।
इसके अलावा, प्रशिक्षण हेतु हाईस्कूल परीक्षा 45 प्रतिशत या उससे अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण होना तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 16 वर्ष से अधिक आयु होना जरूरी है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की शानदार सैन्य परंपरा को देखते हुए सरकार अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रदान कर रही है ताकि युवा अग्निवीर के जरिए सेना को अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों को सेवाकाल के बाद उत्तराखंड की सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान करने का निर्णय भी ले चुकी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार