UP Teacher Suspension: सोशल मीडिया पर धर्म और सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर यूपी में दो शिक्षक निलंबित
Press Trust of India | January 24, 2025 | 03:47 PM IST | 1 min read
महाराजगंज जिले में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बीएसए द्वारा 4 सरकारी शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सोशल सोशल मीडिया पर धर्म और सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि दो अन्य शिक्षकों को आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।
मामला संज्ञान में आने के बाद जिला मजिस्ट्रेट (DM) अनुनय झा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रदीप कुमार शर्मा को शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। शिक्षकों की टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीएसए ने निलंबन की पुष्टि की है और नोटिस भी जारी किया है।
बीएसए ने जानकारी देते हुए कहा, “जांच के बाद पाया गया कि कम्पोजिट विद्यालय निपनिया भगवानपुर (निचलौल) के सहायक अध्यापक हरेराम गौतम और कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर (नौतनवा) के सहायक अध्यापक अब्दुल हक खान ने धर्म और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। डीएम की पुष्टि के बाद दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया गया।”
प्रदीप कुमार शर्मा ने आगे बताया कि, इसके अलावा, नौतनवा के चकदह लालपुर के सहायक अध्यापक हरेंद्र गौतम और कम्पोजिट विद्यालय भैंसहिया के सहायक अध्यापक देवेंद्र नाथ पर धर्म और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि, “डीएम द्वारा नियुक्त जांच समिति के निष्कर्षों के आधार पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।” बताया गया कि हरेराम गौतम और अब्दुल हक खान के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल