Trusted Source Image

JEE Main 2025 Analysis: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 1 एनालिसिस; फिजिक्स आसान, गणित कठिन और पेपर लेवल मोडरेट

Abhay Pratap Singh | January 24, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read

संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य 2025 सत्र 1 परीक्षा में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय से प्रश्न पूछे गए।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा का आज तीसरा दिन है। (इमेज - करियर्स360)
जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा का आज तीसरा दिन है। (इमेज - करियर्स360)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 24 जनवरी को जेईई मेन 2025 के लिए शिफ्ट 1 का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया। जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 1 एनालिसिस के अनुसार, जेईई मेन पेपर का कठिनाई स्तर आसान से मोडरेट लेवल का था।

जेईई मेन 2025 परीक्षा में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय से प्रश्न पूछे गए थे। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जारी एनालिसिस में भौतिकी सेक्शन सबसे आसान था, उसके बाद रसायन विज्ञान, जबकि कुछ प्रश्नों में लंबी गणना के कारण गणित को सबसे चुनौतीपूर्ण माना गया।

छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर जेईई मेन 2025 जनवरी 24 शिफ्ट 1 परीक्षा के कठिनाई स्तर को गणित > रसायन विज्ञान > भौतिकी के क्रम में क्रमबद्ध किया गया है। इससे पहले, 23 जनवरी को शिफ्ट 1 परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों ने जेईई मेन प्रश्न पत्र 2025 में त्रुटियों की जानकारी दी थी।

Also readJEE Main 2025 Live: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 1, 2 एग्जाम आज; गाइडलाइंस, ड्रेस कोड और एनालिसिस जानें

भौतिकी (Physics) -

फिजिक्स सेक्शन को अधिकतर छात्रों ने आसान माना। ज्यादातर प्रश्न कक्षा 12 के विषयों से थे, जबकि कक्षा 11 से कम प्रश्न थे। यांत्रिकी, तरंग और ऊष्मागतिकी जैसे चैप्टर्स का प्रतिनिधित्व कम था। वहीं, कक्षा 12 के विषय जैसे प्रकाशिकी और विद्युत-चुम्बकत्व को अधिक महत्व दिया गया था।

रसायन विज्ञान (Chemistry) -

केमिस्ट्री सेक्शन में लगभग सभी अध्यायों को कवर किया गया था, हालांकि कुछ इकाइयां अधिक प्रमुख थीं। अकार्बनिक रसायन विज्ञान का वेटेज सबसे अधिक था, उसके बाद कार्बनिक रसायन विज्ञान का तथा भौतिक रसायन विज्ञान से कम प्रश्न थे। कुल मिलाकर, रसायन विज्ञान अनुभाग सरल था।

गणित (Mathematics) -

गणित सेक्शन का स्तर मध्यम से कठिन माना गया। इसमें कक्षा 11 के विषयों से अधिक संख्या में प्रश्न पूछे गए। 3डी, ज्योमेट्री, वेक्टर और कॉनिक सेक्शन जैसे चैप्टर्स से सबसे अधिक प्रश्न पूछे गए, जबकि कैलकुलस से भी काफी संख्या में प्रश्न पूछे गए। हालांकि, इस सेक्शन में लंबी गणनाएं शामिल थीं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications