School Student Suicide: उत्तर प्रदेश में कक्षा 12वीं की छात्रा ने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण की खुदकुशी
Press Trust of India | October 22, 2025 | 06:37 PM IST | 1 min read
पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कक्षा 12वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई में कमजोर होने के कारण कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नगरा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव की है।
पुलिस के अनुसार, सोनम चौहान (18) ने मंगलवार रात यह कदम उठाया और परिजन उसे बुधवार सुबह फंदे से उतार कर नगरा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि सोनम नगरा कस्बे में स्थित जनता इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी ।
पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सोनम पढ़ाई में कमजोर थी और संभव है कि इस कारण से उसने आत्महत्या की हो। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]VAJRA Faculty Scheme: भारत सरकार विदेश में बसे भारतीय मूल के शोधकर्ताओं को वापस बुलाने की पहल तेज करेगी
वीएजेआरए संकाय योजना का उद्देश्य विदेशों में रहने वाले वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को कुछ समय के लिए भारत की सरकारी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में काम करने के लिए बुलाना है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम