UPTET 2026 Registration: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 01:48 PM IST | 1 min read
यूपी टीईटी 2026 परीक्षा दो पेपरों (प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यूपीटेट 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक 24 नवंबर से सक्रिय है।
यूपी टेट 2026 परीक्षा दो पेपरों (प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए आयोजित की जाती है। यूपीटीईटी 2026 आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ अनारक्षित/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ अन्य को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी वर्ग के कैंडिडेट को 500 रुपये और दिव्यांग व्यक्तियों को 300 रुपये का देना होगा।
UPTET February 2027 Exam: शैक्षणिक योग्यता
- यूपी टेट 2026 पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) - स्नातक (UG) के साथ दो वर्षीय डीएलएड उत्तीर्ण या डीएलएड में अध्ययनरत कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं।
- यूपी टेट 2026 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) - किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री पास तथा दो वर्षीय डीएलएल में उत्तीर्ण या अध्ययनरत अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।
- पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न सहित अधिक जानकारी के लिए यूपीईएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीटेट 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।
UPTET Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
यूपीटेट 2026 आवेदन लिंक apply.upessc.org पर जाएं और आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें। इसके बाद, जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें व फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPTET Notification 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में यूपीटेट 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथि |
|---|---|
|
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि |
24 नवंबर 2026 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) / आवेदन प्रारंभ होने की तिथि |
24 नवंबर 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
23 दिसंबर 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि |
27 दिसंबर 2026 |
|
परीक्षा तिथि |
26 एवं 27 फरवरी 2027 |
अगली खबर
]SSC CHSL Tier 1 Exam 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 2,536 अस्थायी पदों को भरा जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र