UPSSSC Stenographer Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 17, 2026 | 03:45 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि देर से आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने स्टेनोग्राफर मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगिन करना होगा।
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम,पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस), लिंग, आवेदन/रोल नंबर, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर शामिल होगा।
UPSSSC Stenographer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आशुलिपिक मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यूपीएसएसएससी स्टेनोग्रफर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
UPSSSC Stenographer Admit Card 2026: परीक्षा तिथि, टाइमिंग्स
यूपीएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स लिखित परीक्षा 20 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक (सिंगल शिफ्ट में) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
UPSSSC Stenographer Exam 2026: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ओएमआर शीट भरते समय केवल नीले या काले बॉल पेन का ही उपयोग करें और परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल