UPSSSC Platoon Commander Recruitment 2026: यूपी में प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 07:51 PM IST | 2 mins read
होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पद पर चयनित कैंडिडेट को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये और प्लाटून कमांडर को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज से विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026 के तहत प्लाटून कमांडर/ ब्लॉक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 16 जून से 6 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर आवेदन पत्र 2026 में उम्मीदवारों को सुधार के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्लाटून कमांडर के 52 पद और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पद शामिल हैं।
UPSSSC Platoon Commander, Block Organizer Eligibility: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता -
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए।
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड हो।
आयु सीमा -
- आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर/ ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों द्वारा ही अलग से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक काटा जाएगा। होमगार्ड मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में नियुक्त उम्मीदवारों को पद के अनुसार 29200 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
UPSSSC Platoon Commander/ Block Organizer Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर जाएं।
- फिर, ‘10-Exam/2026’ के आगे ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार