UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की जारी, 30 अगस्त तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 07:48 PM IST | 1 min read
यूपी लोअर पीसीएस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के अंतर्गत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) (Lower PCS) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर की जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 का मास्टर सेट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा, लागू शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा।
आयोग के अनुसार, “यूपी लोअर पीसीएस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी।” यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मेन्स एग्जाम 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया गया था। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आंसर की की मदद से अंकन योजना का पालन करते हुए अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमति रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Lower PCS Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:
- सबसे पहले, आधिकारिक यूपीएसएसएससी पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘Important Announcement’ सेक्शन ओपन करें।
- अब, ‘विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 - प्रोविजनल उत्तर कुंजी’ पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, कैंडिडेट इसे डाउनलोड करें और जांचें।
अगली खबर
]RPSC School Lecturer 2025 DAF: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर डीएएफ शेड्यूल 6 विषय के लिए जारी; आवेदन लिंक, चरण जानें
आरपीएससी के अनुसार, विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा