Trusted Source Image

PGIMER Nursing Officer Exam Postponed 2026: पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित

Saurabh Pandey | October 10, 2026 | 04:00 PM IST | 1 min read

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर के लिए 21 अक्टूबर 2026 की सुबह की शिफ्ट में होने वाले कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) को टाल दिया है। यह फैसला प्रशासनिक कारणों से लिया गया है।

पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक तय किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक तय किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने 243 पदों के लिए नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 2026 को टाल दिया है। पीजीआईएमईआर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से 21 अक्टूबर 2026 को सुबह की शिफ्ट में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए निर्धारित की गई है, यानी प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक तय किए गए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 35% रखे गए हैं।

Also read UP AYUSH Interns Stipend: आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी इंटर्न्स का बढ़ा स्टाइपेंड, अब मिलेंगे 15,000 रुपये

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग - कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, पदों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. दस्तावेज सत्यापन - शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति/कैटेगरी से जुड़े दस्तावेज पेश करने होंगे।
  3. अंतिम चयन - सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद, सीबीटी अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications