Trusted Source Image

AIIMS NORCET 11 CBT-2 Result 2026: एम्स नॉरसेट 11 सीबीटी 2 रिजल्ट जारी, कटऑफ परसेंटेज जानें

Saurabh Pandey | October 10, 2026 | 01:08 PM IST | 1 min read

एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (नॉरसेट) 11 के स्टेज 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ परसेंटेज भी जारी कर दिया है।

एम्स NORCET-11 स्टेज 2 में 10,613 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
एम्स NORCET-11 स्टेज 2 में 10,613 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET)-11 के दूसरे चरण का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। एम्स नॉरसेट 11 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और चयन स्थिति देख सकते हैं।

एम्स नॉरसेट 11 रिजल्ट में अंतरिम रूप से क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार लिस्ट दी गई है। NORCET-11 स्टेज 2 परीक्षा में 10,613 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट में भाग लेंगे। ऑनलाइन चॉइस भरने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक) तक चलेगी। अलॉटमेंट के लिए सीटों की फाइनल स्थिति 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

AIIMS NORCET 11 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  2. NORCET 11 भर्ती सेक्शन खोलें।
  3. अब एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 2 रिजल्ट लिंक पर जाएं।
  4. भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध रिजल्ट पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर खोजें।
  5. अंत में परिणाम डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित रखें।

AIIMS NORCET 11 Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ परसेंटेज जानें

श्रेणी
कट ऑफ प्रतिशत
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस (UR/EWS)
50%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
45%
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST)
40%
अनारक्षित - दिव्यांग (UR-PWBD)
45.417%
ईडब्ल्यूएस - दिव्यांग (EWS-PWBD)
52.917%
अन्य पिछड़ा वर्ग - दिव्यांग (OBC-PWBD)
41.42%
अनुसूचित जाति - दिव्यांग (SC-PWBD)
37.708%
अनुसूचित जनजाति - दिव्यांग (ST-PWBD)
शून्य

Also read RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

AIIMS NORCET 11 Result 2026: चयनित उम्मीदवारों की संख्या

श्रेणीपुरुषपुरुष दिव्यांगमहिलाथर्ड जेंडरमहिला दिव्यांगकुल
अनारक्षित (UR)502051340शून्य061842
ईडब्ल्यूएस (EWS)341शून्य869शून्य011210
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)1484033192शून्य064676
अनुसूचित जाति (SC)636शून्य1437शून्य022073
अनुसूचित जनजाति (ST)189शून्य623शून्यशून्य812
कुल3152087461शून्य1510613


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications