UPSSSC VDO Answer Key 2023: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 29, 2025 | 07:38 AM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी वीडीओ फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 (VDO Mains Exam 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी ग्राम पंचायत अधिकारी फाइनल आंसर की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के तहत मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी 28 अप्रैल, 2025 को जारी की गई थी और लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को 29 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीएसएसएससी वीडीओ आंसर की की सहायता से कैंडिडेट परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “28 जुलाई, 2025 को जारी प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद प्रश्नगत परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।”
विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2023 ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 के तहत कुल 1,468 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Mains Final Answer Key: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी वीडीओ फाइनल आंसर की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य अंतिम उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]Delhi News: दिल्ली सरकार सीएमश्री विद्यालय में दाखिले के लिए आयोजित करेगी प्रवेश परीक्षा, दिशानिर्देश जारी
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा दो के तहत ‘निर्दिष्ट श्रेणी’ संस्थानों के रूप में नामित, सीएम श्री स्कूलों का उद्देश्य एनईपी 2020 को लागू करते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे और नवीन शिक्षण प्रथाओं के साथ मॉडल पब्लिक स्कूल बनाना है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार