UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से करें आवेदन
Saurabh Pandey | April 25, 2026 | 08:12 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार इस पीडीएफ के माध्यम से रिक्तियों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य सभी विवरण देख सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक पदों पर भर्ती के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा कुल 708 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 27 जुलाई तक रहेगी।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार इस पीडीएफ के माध्यम से रिक्तियों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना और अन्य सभी विवरण देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पीईटी 2025 विवरण का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UPSSSC Forest Gaurd Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
UPSSSC Forest Gaurd Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
|
कुल शुल्क (योग)
|
|
अनारक्षित (General)
|
00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
00
|
25 रुपये
|
25 रुपये
|
Also read PNB LBO Result 2026: पीएनबी एलबीओ रिजल्ट pnb.bank.in पर जारी, एलएलपीटी, पर्सनल इंटरव्यू डेट्स जानें
UPSSSC Forest Gaurd Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 परीक्षा में एक प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसकी समयावधि दो घंटे होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जो उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का एक चौथाई होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल