Trusted Source Image

UPSSSC JE Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 3 मई को परीक्षा

Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read

आयोग की तरफ से जारी की गई सूचना केवल परीक्षा जनपद की जानकारी के लिए है, यह प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जाएगी, जिसे शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4612 जूनियर इंजीनियर पदों को भरा जाना है। (आधिकािरिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4612 जूनियर इंजीनियर पदों को भरा जाना है। (आधिकािरिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग की तरफ से जारी की गई सूचना केवल परीक्षा जनपद की जानकारी के लिए है, यह प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जाएगी, जिसे शुल्क जमा करने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।

शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर 'Examination' सेगमेंट में जाकर अपनी प्रविष्टियां दर्ज कर विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।

यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप पर भी उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना तभी देख पाएंगे जब वे मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर देंगे।

UPSSSC JE City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'Examination' सेगमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद, मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
  4. यदि आपने अभी तक मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया है, तो उसे जमा करें।
  5. शुल्क भुगतान सफल होने के बाद, आप अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read MP Police Admit Card 2026: एमपी पुलिस सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी, 29 अप्रैल को एग्जाम

UPSSSC JE Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

यूपीएसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 3 मई, 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी यह परीक्षा अमरोहा, बागपत, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, पीलीभीत, संत कबीर नगर और शामली सहित आठ जिलों में आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications