Trusted Source Image

PNB LBO Result 2026: पीएनबी एलबीओ रिजल्ट pnb.bank.in पर जारी, एलएलपीटी, इंटरव्यू डेट्स जानें

Saurabh Pandey | April 24, 2026 | 07:46 PM IST | 2 mins read

बैंक ने स्पष्ट किया है कि LLPT परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने आवेदन के समय LLPT का विकल्प चुना है। जो 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ने का वैलिड दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि एलएलपीटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने आवेदन के समय एलएलपीटी का विकल्प चुना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बैंक ने स्पष्ट किया है कि एलएलपीटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने आवेदन के समय एलएलपीटी का विकल्प चुना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने लोकल बैंक ऑफिसर्स भर्ती रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीएनबी एलबीओ रिजल्ट 2026 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑनलाइन लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। रिजल्ट लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड कर देख सकते हैं कि उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।

पंजाब नेशनल बैंक एलबीओ भर्ती 750 लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए है। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों (एलएलपीटी और इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।

PNB LBO Result 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

पीएनबी एलबीओ 2026 परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। यदि वे किसी भी सेक्शन में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, भले ही उनका कुल स्कोर अधिक हो। प्रत्येक श्रेणी के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं-

कैटेगरी
सेक्शनवाइज न्यूनतम अंक
सामान्य, ईडब्ल्यूएस
अधिकतम अंकों का 40 प्रतिशत
एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी
अधिकतम अंकों का 35 प्रतिशत

Also read SSC CHT Notification 2026: एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 14 मई, जानें प्रोसेस, परीक्षा तिथि

चयन प्रक्रिया के अगले चरण डेटवाइज

पीएनबी एलबीओ 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद, एलएलपीटी और पर्सनल इंटरव्यू का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए इन चरणों में उपस्थित होना अनिवार्य है। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होगा, जो निम्नलिखित है-

  1. स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) - 2 मई 2026 (शनिवार)
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) - 3 मई 2026 (रविवार) से 5 मई 2026 (मंगलवार) तक।
  3. जिन उम्मीदवारों को LLPT परीक्षा में शामिल होना है, उनका इंटरव्यू 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) के नियम

बैंक ने स्पष्ट किया है कि LLPT परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी, जिन्होंने आवेदन के समय LLPT का विकल्प चुना है। जो 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ने का वैलिड दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।

इंटरव्यू और LLPT के लिए विस्तृत निर्देश, रिपोर्टिंग समय और गाइडलाइन्स उम्मीदवार के कॉल लेटर पर अंकित होंगे। इसे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications