UP Forest Guard Final Answer Key 2025: यूपी फॉरेस्ट गार्ड फाइनल आंसर की upsssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 23, 2025 | 01:34 PM IST | 2 mins read
आयोग ने यूपी फॉरेस्ट गार्ड प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2025 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित आंसर की जारी की है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 के अंतर्गत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी फॉरेस्ट गार्ड फाइनल आंसर की 2025 जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग ने यूपी फॉरेस्ट गार्ड प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2025 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित आंसर की जारी की है।
आयोग द्वारा वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को लखनऊ व झांसी में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 10 दिसंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन लिंक 11 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2205 तक सक्रिय किया गया था।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “10 नवंबर, 2025 को जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद परीक्षा के मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी (विवरणात्मक) अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।”
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 709 पदों को भरा जाएगा, जिसमें वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के क्रमशः 693 पद व 16 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPSSSC Forest Guard Final Answer Key 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक यूपीएसएसएससी वेबसाइट पर www.upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “नोटिस बोर्ड” या “नवीनतम अपडेट” सेक्शन पर विजिट करें।
- वन रक्षक एवं आरक्षक जीव रक्षक मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच