UPSSSC Final Answer Key 2025: यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर की तकनीकी सहायक, जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | September 1, 2025 | 02:15 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति ( UPSSSC ) ने तकनीकी सहायक ग्रुप सी और जूनियर असिस्टेंट एवं असिस्टेंट लेवल-3 मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। मेन्स एग्जाम में उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2024 के तहत तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर 16 जुलाई, 2025 तक प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी 2024 मुख्य परीक्षा 13 जुलाई को कराई गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 16 जुलाई को जारी की गई थी।”
एक अन्य सूचना में कहा गया कि, “विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2023 जूनियर सहायक, जूनियर लिपिक एवं सहायक स्तर-3 मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक 2023 मुख्य परीक्षा 29 जून, 2025 को कराई गई थी। प्रोविजनल आंसर की 30 जून को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 3 जुलाई, 2025 तक का समय दिया गया था।”
यूपीएसएसएससी अंतिम उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार यूपीएसएसएससी आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी द्वारा जूनियर सहायक ग्रुप सी 2024 भर्ती परीक्षा कुल 5,512 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रेड-3 परीक्षा 2023 का आयोजन कुल 3,446 पदों को भरने के लिए किया गया था।
UPSSSC JA, Tech Asst final answer key 2025: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अंतिम उत्तर कुंजी संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएसएसएससी अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करें।
- इस डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल