UPSSSC JA Result : यूपीएसएसएससी कंबाइड जूनियर असिस्टेंट मेन्स का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक
Saurabh Pandey | February 7, 2024 | 12:12 PM IST | 1 min read
यूपीएसएसएससी ने कंबाइड जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2022 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त जूनियर असिस्टेंट मेन्स 2022 भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने 1262 पदों के सापेक्ष कैटेगरीवाइज 05 गुना (समान कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए) के अनुसार चिन्हित 15174 अभ्यर्थियों का परिणाम और कट ऑफ अंक को अगले राउंड की टंकण परीक्षा के लिए आगे बढ़ाया है।
UPSSSC Junior Assistant Cut Off यहां करें चेक
यूपीएसएसएससी कंबाइड जूनियर असिस्टेंट (मेन्स) परीक्षा के अंतर्गत 1262 पदों पर लिखित परीक्षा (मेन्स) में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन के अगले दौर टंकण परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ अंक नीचे देख सकते हैं।
- अनारक्षित - 48.25
- अनुसूचित जाति - 44.25
- अनुसूचित जनजाति - 40.50
- अन्य पिछड़ा वर्ग - 48.25
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए - 48.25
यूपीएसएसएससी कंबाइड जूनियर असिस्टेंट (मुख्य) भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आगरा और लखनऊ समेत दो जिलों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1262 रिक्तियों को भरना है। भर्ती के सभी राउंड में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही चयन के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]NEET UG Registration 2024: नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र एनटीए जल्द करेगा जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें अप्लाई
NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है। एनटीए द्वारा एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’