Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 10:27 AM IST | 2 mins read
कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम शेष रहने/ ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के चलते यूपी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि विस्तारित की गई है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट बढ़ा दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, अब यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
इससे पहले, यूपी बोर्ड इंटर प्रायोगात्मक परीक्षाएं प्रथम चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक और दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की गई थी। कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम शेष रहने/ ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के चलते यूपी इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि विस्तारित की गई है।
यूपीएमएसपी ने जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि, “प्रयोगात्मक परीक्षकों/ प्रधानाचार्यों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वे शेष प्रयोगात्मक परीक्षाओं का संपादन कर दिनांक 13 फरवरी, 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर शत-प्रतिशत अंक अपलोड करें।”
Also readUP Board New Time Table 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का संशोधित टाइम टेबल upmsp.edu.in पर जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल के अंक अपलोड न करने के कारण किसी छात्र का परिणाम प्रभावित होता है, तो उचित पर्यवेक्षण की कमी के लिए पूरी जिम्मेदारी संबंधित परीक्षक, स्कूल के प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की होगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा 18 फरवरी को हिंदी/ सामान्य हिंदी विषय के साथ शुरू होंगी और 12 मार्च को कंप्यूटर व संस्कृत विषय के साथ समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
यूपी बोर्ड इंटर थ्योरी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व मुहर के साथ अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की यूपी बोर्ड 12th एडमिट कार्ड 2026 के बिना किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।