UPSSSC Pharmacist 2024 Mains Exam Fee: भेषजिक आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की सुविधा शुरू
Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 04:29 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 मेन्स एग्जाम फीस जमा किए बिना उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 25 अगस्त से विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा 2024 के अंतर्गत भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 मेन्स एग्जाम के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कैंडिडेट को 80 रूपये शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग कैटेगरी के व्यक्तियों को शुल्क भुगतान में पूरी तरह से छूट दी गई है।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और वेरिफिकेशन कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 के लिए पीईटी स्कोर 2023 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट ही फीस जमा करने के लिए पात्र हैं।
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन मोड दो घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। लिखित मेन्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर सूचित किया जाएगा”
UPSSSC Pharmacist Ayurvedic 2024 Mains Exam Fee: शुल्क भुगतान प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद मेन्स एग्जाम 2024 फीस का भुगतान कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/Default.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फीस डिपॉजिट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर हॉल टिकट जल्द, परीक्षा 6 सितंबर को
यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा