UPSSSC ASO Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी एएसओ भर्ती का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी द्वारा यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो किन्हीं तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (ASO) और सहायक शोध अधिकारी (ARO) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब अभ्यर्थी 15 मई 2026 तक अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी द्वारा यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो किन्हीं तकनीकी कारणों या जानकारी के अभाव में अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
UPSSSC ASO Recruitment 2026: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी एएसओ, एआरओ भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UPSSSC ASO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
यूपीएसएसएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी (Statistics), वाणिज्य (Commerce), अर्थशास्त्र (Economics) या गणितीय सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
कंप्यूटर डिप्लोमा- शैक्षणिक डिग्री के साथ-साथ अभ्यर्थी के पास 'O' लेवल का कंप्यूटर डिप्लोमा या उसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
PET स्कोर - यह भर्ती यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित की जा रही है, इसलिए अभ्यर्थी का सम्मिलित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होना और वैलिड स्कोर कार्ड धारक होना आवश्यक है।
UPSSSC ASO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य (General)
|
25 रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
25
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST)
|
25
रुपये
|
|
दिव्यांगजन
|
25
रुपये
|
UPSSSC ASO 2026 Recruitment: आवेदन प्रक्रिया जानें
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Live Advertisements' सेगमेंट में संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करें।
- यूपीएसएसएससी एएसओ आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें।
UPSSSC ASO 2026 Recruitment: चयन प्रक्रिया
-
शॉर्टलिस्टिंग - सबसे पहले अभ्यर्थियों को उनके PET स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
-
मुख्य परीक्षा - इसमें विषय विशेष (सांख्यिकी/गणित/अर्थशास्त्र), सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी।
-
दस्तावेज सत्यापन (DV) - लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों की जांच के लिए आयोग कार्यालय बुलाया जाएगा। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद, भर्ती प्राधिकरण उम्मीदवार की चिकित्सकीय योग्यता की जांच करने के लिए चिकित्सा परीक्षा आयोजित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा