UPSSSC ANM Result 2026: यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 10272 कैंडिडेट डीवी के लिए चयनित
Abhay Pratap Singh | August 24, 2026 | 10:42 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज ऑक्सिलरी नर्सिंग मिडवाइफ (ANM) या स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 24 अगस्त से यूपी एएनएम रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। यूपी सहायक नर्स मिडवाइफ 2024 मुख्य परीक्षा के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 10272 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
UPSSSC Health Worker (Female) Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी हेल्थ वर्कर फीमेल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 परिणाम पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी एएनएम 2024 रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5272 पदों को भरेगा, जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 4892 पद (सामान्य चयन) व 380 पद (विशेष चयन) के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, मुख्य परीक्षा में शून्य या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल नहीं किया गया है। यूपीएसएसएससी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने और सत्यापन के संबंध उचित समय पर सूचित करेगा। पात्रता और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
UPSSSC Health Worker Cut-off 2026: कटऑफ अंक
नीचे सारणी में यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर 2024 परीक्षा के आधार पर पात्रता/दस्तावेज सत्यापन के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जांच सकते हैं:
लम्बवत आरक्षण -
| क्रम संख्या | कैटेगरी | कटऑफ अंक |
|---|---|---|
|
1 |
अनारक्षित |
61.75 |
|
2 |
अनुसूचित जाति |
56.75 |
|
3 |
अनुसूचित जनजाति |
31.75 |
|
4 |
अन्य पिछड़ा वर्ग |
55.25 |
|
5 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
55.00 |
क्षैतिज आरक्षण -
| क्रम संख्या | कैटेगरी | कटऑफ अंक |
|---|---|---|
|
1 |
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित |
30.00 |
|
2 |
दिव्यांगजन |
पद चिन्हित नहीं है। |
|
3 |
महिला |
शत प्रतिशत महिला संवर्ग का पद है। |
|
4 |
सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक |
अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं। |
|
5 |
उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु |
उपलब्धता की सीमा तक समस्त अभ्यर्थी चिन्हित। |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा