UP TGT Admit Card 2025: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड upsessb.pariksha.nic.in पर होगा जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | July 14, 2025 | 03:28 PM IST | 1 min read
यूपी टीजीटी 2025 परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी), इलाहाबाद द्वारा आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को आवंटित यूपी टीजीटी परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान पत्र के साथ टीजीटी कॉल लेटर ले जाना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), इलाहाबाद जल्द ही यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in के माध्यम से अपना यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। UP TGT Admit Card 2025 में परीक्षा की तिथि, समय और रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर, परीक्षा के दिन के निर्देश सहित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
UPSESSB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाएं।
- फिर, 'टीजीटी एडमिट कार्ड लिंक' पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
UPSESSB Exam 2025: परीक्षा तिथि
यूपी टीजीटी परीक्षा 21 और 22 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी। परीक्षा दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।
यूपी टीजीटी अंकन योजना के मुताबिक प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
UP TGT 2025: कटऑफ निर्धारिण
यूपी टीजीटी पीजीटी परीक्षा में कोई क्वालीफाइंग अंक नहीं हैं। उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल होने के लिए यूपी टीजीटी पीजीटी कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। यूपी पीजीटी टीजीटी कट-ऑफ यूपीएसईएसएसबी द्वारा परिणामों के साथ प्रकाशित किया जाता है।
यूपी टीजीटी कट-ऑफ अंक निम्नलिखित मानदंडों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किए जाते हैं। इसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, पदों की संख्या, आवेदकों की संख्या, पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक, आदि।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल