UPSC NDA, NA II 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 पंजीकरण की लास्ट डेट 20 जून तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | June 18, 2025 | 09:32 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) के माध्यम से 453 पदों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी / नौसेना अकादमी II परीक्षा के माध्यम से 406 पदों को भरना है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (II) 2025 के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 20 जून तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2007 से पहले और 1 जनवरी, 2010 के बाद न हुआ हो।
UPSC NDA NA II 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों (एससी/एसटी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/जेसीओ/एनसीओ/ओआर के वार्डों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
UPSC NDA NA II 2025: रिक्तियों की संख्या
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
आर्मी - 208 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 10 पद सहित)
नौसेना - 42 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 5 पद सहित)
एयरफोर्स
फ्लाइंग - 92 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद सहित)
ग्राउंड ड्यूटी (टेक) - 18 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद सहित)
ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) 10 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद सहित)
कुल रिक्तियों की संख्या - 406
UPSC NDA NA II 2025: शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना विंग के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए - राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा या समकक्ष के 10+2 पैटर्न के अनुसार भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
UPSC NDA NA 2 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब परीक्षा (NDA NA II, CDS II) चुनें और आवेदन करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- यूपीएससी एनडीए एनए 2 आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
UPSC NDA NA II Admit Card 2025: ई-एडमिट कार्ड
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए पात्र उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे परीक्षा की तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले यूपीएससी की वेबसाइट (http://upsc.gov.in) पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड किसी अन्य माध्यम जैसे डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
यूपीएससी एनडीए एनए 2 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के पास आवेदन आईडी और जन्मतिथि आदि विवरण होना चाहिए।
UPSC NDA NA II 2025: परीक्षा तिथि
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 156 वें पाठ्यक्रम और 1 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाले 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र के प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा स्थल के अंदर देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के भाग बी के प्रश्नपत्र (टेस्ट बुकलेट) हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषाओं में तैयार किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग