UPSC NDA NA 1 Results 2025: यूपीएससी एनडीए एनए 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जल्द, 406 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 11:39 AM IST | 2 mins read
एनडीए एनए 1 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जल्द ही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (1), 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। आयोग की घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी एनडीए एनए 1 रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
एनडीए एनए 1 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनडीए एनए 1 के लिए लिखित परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी। पिछले रुझानों के आधार पर यूपीएससी परीक्षा तिथि के 15 से 20 दिनों के भीतर एनडीए परिणाम घोषित करता है।
हालांकि, यूपीएससी एनडीए एनए 1 परिणाम 2025 जारी करने की अभी तक आधिकारिकतौर पर तिथि और समय की पुष्टि नहीं की गई है। इस वर्ष की यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी। एनडीए एनए 1 रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया जा सकता है।
Also read RPSC AO Answer Key 2025: आरपीएससी एग्रीकल्चर ऑफिसर आंसर की जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 406 पदों को भरेगा, जिनमें सेना के लिए 208, नौसेना के लिए 42, वायु सेना के लिए 92, ग्राउंड ड्यूटी-टेक के लिए 18 पद, ग्राउंड ड्यूटी- नॉन टेक के लिए 10 पद और नौसेना अकादमी के लिए 36 पद शामिल हैं।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार राउंड में उपस्थित होने के पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSC NDA NA 1 Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी एनडीए एनए 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- ‘UPSC NDA, NA I Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे जांचें? पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत
यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 10th 12th की जांच कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा